फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दिल्ली के पवन ने जीती निचली बैहली में माली

दिल्ली के पवन ने जीती निचली बैहली में माली

Thu, 19 Apr 2018 06:14 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पवन ने जीती निचली बैहली में माली
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। लखदाता पीर बाबा छिंज कमेटी निचली बैहली के तत्वावधान में कुश्ती मुकाबले करवाए गए। सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कमेटी की तरफ से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी के प्रधान कुंदन लाल और सचिव किशोरी लाल ने बताया कि दंगल में लगभग 100 पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के नामी पहलवान भी दंगल में शामिल हुए। दंगल में जूनियर और सीनियर वर्गों में माली के लिए जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। जूनियर वर्ग में निचली बैहली के पहलवान नवीन ने जरल के विजय चौधरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पहलवान पवन कुमार ने हरियाणा के राजेंद्र कुमार को प्वाइंट फाइट के आधार पर पटकनी देकर बड़ी माली अपने नाम की। कमेटी की ओर से मुख्यातिथि ने जूनियर वर्ग में छोटी माली के विजेता पहलवान नवीन को 31 सौ और उप विजेता पहलवान विजय चौधरी को 21 सौ की नकद राशि के साथ ट्राफी प्रदान की। जबकि सीनियर वर्ग में विजेता पहलवान दिल्ली के पवन कुमार को गुर्ज के साथ 41 सौ रुपये और हरियाणा के उपविजेता पहलवान राजेंद्र कुमार को 31 सौ की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य विजय कुमार, पंचायत उपप्रधान बंशीलाल, मोहन लाल, कश्मीर सिंह, हरि सिंह, धर्म सिंह, मोहन लाल और जागरण मंच के सचिव नरेश कुमार, जय राम, सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed