{"_id":"5acf61404f1c1b5f3e8b4b52","slug":"181523540288-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के सांसदों ने उड़ाई लोकतंत्र की धज्जियां : रामस्वरुप शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के सांसदों ने उड़ाई लोकतंत्र की धज्जियां : रामस्वरुप शर्मा
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। देशभर के बीजेपी सांसदों की तर्ज पर सेरी मंच पर मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सहित विपक्ष के सांसदों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं तथा कामकाज नहीं करने दिया। जिससे देश की जनता के साथ विश्वासघात हुआ है और सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई है। 5 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक 23 दिनों तक कांग्रेसी सांसदों और उनके अन्य सहयोगी सांसदों ने लोकसभा नहीं चलने दी। जिससे देश को 120 करोड़ का घाटा हुआ है। संसद न चलने के कारण कई महत्वपूर्ण बिल लटके और देश को इसका काफी नुकसान हुआ। जिसके चलते एनडीए के तमाम सांसद 23 दिन का मानदेय और किसी भी प्रकार के भत्ते नहीं लेंगे। जब सदन ही नहीं चला तो फिर वेतन और भत्ते भी नहीं लेंगे। विपक्षी दल जिस भी बात को लेकर चर्चा करना चाहते थे, बीजेपी उसका साथ देने के लिए तैयार है। लेकिन, विपक्षी दल जानते थे कि इन चर्चाओं से उनके ही नेताओं की पोल खुलने वाली है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जो हरकत की है इसका जवाब जनता उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में देगी। लोकसभा के जनरल सेक्रेटरी को इस आशय का उन्होंने पत्र लिखा और 23 दिन के वेतन-भत्ते सरकार के खाते में डालने को कहा है।
देश को आपस में बांटने की राजनीति कर रही कांग्रेस : सांसद
कांग्रेस हार से इस कद्र घबरा गई है कि अब जातिगत राजनीति पर उतर आई है। यही नहीं देश को आपस में बांटने और देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति को पैदा करने की भी कांग्रेस और उनके सहयोगियों द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। लोकसभा सत्र के दौरान तमाम मान-मर्यादा को दरकिनार करके जहां सभापति के आसन के पास आपत्तिजनक नारे लगाना, कागज फेंकना तथा सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के अलावा कांग्रेसी सांसदों ने कुछ भी कामकाज नहीं होने दिया। इस अवसर पर विधायक जवाहर ठाकुर, बाल कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पायल वैद्य, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, जिला भाजपा महिला मोर्चा और नप अध्यक्ष सुमन ठाकुर, महामंत्री चेतराम, सदर भाजपा अध्यक्ष मनीष कपूर, महामंत्री दीवान ठाकुर, भाजयुमो के अध्यक्ष राकेश वालिया सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।