फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   खूब सराही बेटी है अनमोल पर दी गई प्रस्तुति

खूब सराही बेटी है अनमोल पर दी गई प्रस्तुति

Sat, 06 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खूब सराही बेटी है अनमोल पर दी गई प्रस्तुति
पुरस्कृत होकर चहके थौना स्कूल के मेधावी
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया पारितोषिक वितरण समारोह
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से खूब बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थौना का वार्षिक पारितोषिक वितरण पुरस्कार समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कर्नल इंद्र सिंह रहे। प्रधानाचार्य राकेश तपवाल ने अपने सहयोगियों के साथ स्कूल के मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेटी है अनमोल प्रस्तुति की खूब सराहना की गई। छात्रों ने नृत्य, समूह गान, एकल नृत्य, पहाड़ी नृत्य, पंजाबी गिद्धा सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। बाद में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा। इनमें शिवानी, ममता, सपना, तब्बू, विजय कुमार, प्रियंका, नेहा, अक्षय कुमार, नीरज, ज्योति, तमन्ना, दिव्या, शिल्पा, अनिता, मधुबाला, रितेश, अभिजीत, शगुन रचिता, अमीषा, सुरेंद्र नीलम कुमारी, सपना, रचिता, सूरज, सान्या, रितिका, वर्षा, शालू, मोनिका को नवाजा गया। इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ मंडल अध्यक्ष रूपलाल रत्न, महासचिव केएल राणा, पंचायत प्रधान थौना सुरेश कुमार, पिंगला पंचायत प्रधान अनिता शर्मा सहित अध्यापक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed