फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से नव वर्ष का आगाज

जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से नव वर्ष का आगाज

Tue, 02 Jan 2018 09:45 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से नव वर्ष का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो/ बालीचौकी/ जंजैहली (मंडी)। जिले में नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हुआ है। ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार रात और मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी से इन इलाकों के किसानों और बागबानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। पर्यटन स्थल पराशर झील और शिकारी देवी में भी बर्फबारी हुई है। जिन चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ी है इनमें सोमगाड़, गाड़ागुशैणी, शैटाधार, तुंगासीधार, चुगबाला और शिकारी देवी शामिल हैं। इन चोटियों पर करीब 6 से 8 फीट तक बर्फबारी हुई है। वहीं, इन ऊंचे पहाड़ों पर बने कुछ मंदिरों की छतें और आंगनद्वार पूरी तरह से सफेद चांदी में परिवर्तित हो गए हैं। उधर, बर्फबारी के कारण च्यूणी के लिए जाने वाली बसें लंबाथाच तक नहीं पहुंच पाईं। इससे इस तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं हिमपात के कारण प्राकृतिक स्त्रोत भी जमने लगे हैं। इसके चलते लोगों को पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि मंगलवार को दोपहर के बाद मौसम सुहावना हो गया और धूप से पहाड़ों पर गिरी बर्फ चांदी की तरह चमक उठी।
विज्ञापन


निचले क्षेत्रों में बढ़ा ठंड का प्रकोप
उधर, निचले क्षेत्रों में भी कुछ हिमपात हुआ लेकिन यह बर्फ अधिक देर तक नहीं टिक पाई है। बर्फबारी से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोग सुबह और रात को भारी सर्दी का सामना कर रहे हैं। ऊंची चोटियों की तरफ से ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण धूप में भी सर्दी लग रही है। ठंड के कारण लोगों के दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed