{"_id":"5a0498cd4f1c1b97678ba57a","slug":"181510250701-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगेहड़ व सरी बूथों पर पालकी पर लाए गए बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगेहड़ व सरी बूथों पर पालकी पर लाए गए बुजुर्ग
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में सड़क नहीं, पालकी में बूथ तक पहुंचाए बुजुर्ग
लंगेहड़ और सरी बूथों पर लोगों ने कठिन परिस्थितियों में मतदान के अधिकार की पेश की मिसाल
इन गांवों में अब तक नहीं मिली सड़क सुविधा
सेरी में 69 फीसदी और लंगेहड़ में 65 फीसदी मतदान
सुशील शर्मा
धर्मपुर (मंडी)।
मतदान के प्रति जागरूकता की धर्मपुर विस क्षेत्र के लंगेहड़ और सेरी गांव के लोगों ने एक मिसाल पेश की है। दोनों गांव अब तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण बुजुर्गों व बीमार लोगों को पालकी तथा पीठ पर उठाकर 400 मीटर से लेकर आधा किमी दूर मतदान केंद्र तक लाए और मतदान प्रक्रिया संपन्न की। सेरी में 69 फीसदी और लंगेहड़ में 65 फीसदी मतदान हुआ है।
वैसे तो हर रोज गांवों के लोगों को सड़क सुविधा न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, वीरवार को भी इन बुजुर्गों को पोलिंग बूथ तक ले जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरी पंचायत के पोलिंग बूथ सरी में गोबिंद गुलेरिया 93 वर्ष, पूर्वू देवी उम्र 85 वर्ष, महाजन राम उम्र 90 वर्ष, सावित्री देवी उम्र 86 वर्ष, संत राम उम्र 90 वर्ष और लंगेहड़ पंचायत के लंगेहड़ पोलिंग बूथ पर दुर्गी देवी उम्र 96 वर्ष, महंतू देवी उम्र 94 वर्ष, रेनकू देवी उम्र 94 वर्ष, बेलाराम उम्र 90 वर्ष को पालकी पर उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया गया। पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले रास्ते भी सड़क से दूर हैं और यहां के बुजुर्गों और बीमार लोगों को बड़ी मुश्किल से यहां तक पहुंचाया जाता है। इन बूथों तक पहुंचने वाले रास्तों की हालत भी खराब है। लोगों ने इस बारे में कई बार मांग भी उठाई कि इन पोलिंग बूथों को या तो बदल दिया जाए या फिर यहां तक सड़क सुविधा प्रदान की जाए, लेकिन किसी ने भी कोई परवाह नहीं की। सेरी पोलिंग बूथ सड़क से करीब 500 मीटर दूर पड़ता है और जो रास्ता वहां के लिए है वह भी बहुत खराब है। वहां बुजुर्ग व बीमार लोग आ जा नहीं सकते हैं। लंगेहड़ पोलिंग बूथ सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर है और वहां के लिए खड़ी चढ़ाई है।
इन्होंने किया सराहनीय कार्य
वहीं, भरौरी पंचायत के पोलिंग बूथ भरौरी में 105 वर्षीय मथुरा देवी ने अपना वोट डाला। उन्हें उनके पोते प्रवीण कुमार अपने साथ वोट डलवाने के लिए लाए। भरौरी पोलिंग बूथ में ही मलारू देवी उम्र 92 वर्ष और टभी देवी उम्र 95 वर्ष, भूरी देवी उम्र 96 वर्ष ने भी अपना वोट डाला। समौड़ पंचायत के पोलिंग बूथ सकोह में पंजकू राम 96 वर्ष, भ्रेवतू राम गांव सकोह 92 वर्ष, चिंती देवी उम्र 90, व बसंती देवी उम्र 92 वर्ष ने भी पोलिंग बूथ पहुंच कर अपना वोट डाला।