{"_id":"59fdc6274f1c1b65548bafe3","slug":"181509803559-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के बाद सुंदरनगर में हाईवे पर दो घंटे तक बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के बाद सुंदरनगर में हाईवे पर दो घंटे तक बाधित रहा यातायात
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुंदरनगर में शनिवार को आयोजित रैली करीब पौने पांच बजे समाप्त हुई। जिसके बाद शहर में मीलों तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन रैली स्थल से दो से तीन किलोमीटर दूर पार्क किये गए थे। जैसे ही रैली खत्म हुई लोग अपने घरों को वापस जाने के लिए सड़क पर आ गये ताकि वह अपने वाहनों तक पहुंच सके। इस दौरान फुटपाथ छोटे पड़ने से लोग सड़क के बीच से ही चलने को मजबूर हो गये। जिसके कारण हाईवे पर दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस के हाथ पांव फूल गये।
इसके चलते हाईवे पर आवागमन करने वाले लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ा। दूसरी ओर एक साथ सैकड़ों वाहन हाईवे पर आ जाने से यातायात व्यवस्था और अधिक खराब हो गई। कोई वाहन एक तरफ मोड़ रहा था तो कोई दूसरी ओर। कुछ चालक सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर अपने साथ आए लोगों को बैठाने लगे। जिसके कारण पौने पांच बजे से लेकर शाम के सात बजे तक शहर में अव्यवस्था का आलम रहा। चुनाव के दौरान होने वाली रैलियां नेताओं का भले ही राजनीतिक फायदा देती हों लेकिन इनके कारण आम आदमी कितना परेशान होता है इसका एक उदाहरण शनिवार को सुंदरनगर में हुई प्रधानमंत्री की रैली के दौरान भी देखने को मिला है। रैली स्थल जवाहर पार्क में एक बजे प्रधानमंत्री की जनसभा होने की बात कही गई थी। लेकिन, वह करीब 4 बजे रैली में पहुंचे। लेकिन शहर में अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। शहर में भारी भीड़ होने के कारण लोग अपने काम के लिए न तो बाहर जा सके और पार्किंग सुविधा न होने के कारण बाजार में खरीददारी भी नहीं कर सके। इधर, रैली के बाद देर शाम तक जाम से निकलने की कोशिश में एक दर्जन वाहनों में आपसी टक्कर हो गई। लेकिन जाने की जल्दबाजी के कारण लोग अपने वाहन लेकर मौके से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।