{"_id":"59fa046f4f1c1b6d548ba266","slug":"181509557359-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुंदरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुंदरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुुंदरनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 नवंबर को जवाहर पार्क में प्रस्तावित रैली को लेकर सुंदरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। वीआईपी प्रोटोकोल के तहत नागरिक अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में 4 नवंबर तक प्रमुख शल्य कक्ष में किसी भी किसी प्रकार की कोई आम सर्जरी नहीं की जाएगी। व्यवस्था की जांच को लेकर एसपीजी की टीम ने बुधवार को अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समस्त सुविधाओं की समीक्षा भी की है। रैली को लेकर जहां जवाहर पार्क में कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। वहीं अस्पताल को आपातकाल के लिए हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। नागरिक अस्पताल में बुधवार से एक वीआईपी रूम तैयार किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में दो आईसीयू रूम बनाए गए हैं। इसके साथ एक ऑपरेशन थियेटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात कर दिया गया है। अस्पताल में दो एंबुलेंस को जिनमें वेंटिलेटर की व्यवस्था भी है, तैनात कर दी गई हैं। अस्पताल के प्रभारी डा. मुस्सरत जावेद ने बताया कि अस्पताल में नियमों के अनुसार समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने एसपीजी की टीम के अस्पताल का दौरा करने की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। रैली स्थल के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी व जवानों की भी पूरे रैली स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनाती की गई है। रैली के दौरान जवाहर पार्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एजेंसियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था को जुटे गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए रैली स्थल सहित शहर में करीब 800 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारी भी रैली स्थल में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। पुलिस ने नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाके स्थापित कर वाहनों व लोगों की जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
तीन किमी दूर पार्क होंगे वाहन
मंडी जिला की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले गाड़ियों को शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर पार्क किया जाएगा। रैली स्थल से तीन किलोमीटर से आगे किसी भी वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने रैली में आने वाले वाहन को पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर दिए गए है। पार्किंग स्थल से लोगों सहित कार्यकर्ताओं को पैदल ही चलकर जवाहर पार्क तक पहुंचना होगा और रास्ते में भी उन्हें विशेष जांच के दायरे से गुजरना होगा और उसके बाद रैली स्थल में प्रवेश करते समय जांच करवाकर ही अंदर जाना होगा।
800 पुलिस जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा : डीएसपी
डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए 800 पुलिस जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी और रैली के लिए वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की जा रही है। इधर, जिला भाजपा के अध्यक्ष एवं सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्वाल ने प्रधानमंत्री की रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया है।