फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नौनिहालों के मंच पर उतरी पूरे भारत की संस्कृति

नौनिहालों के मंच पर उतरी पूरे भारत की संस्कृति

Sat, 19 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों के मंच पर उतरी पूरे भारत की संस्कृति
मंडी। बच्चों की दुनिया। न भेदभाव का रंग। न जातपात और न क्षेत्रवाद का। उमंग इतनी की मानों आसमान छू लें। नौनिहालों की इस नन्ही दुनिया ने शनिवार को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी शाखा के मंच पर खूब रंग भरे। संस्कृति की हर झलक देखने को मिली। मौका था फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का, जिसे स्कूल कैंपस में हर्षोल्लास से मनाया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न परिधानों में सजे बच्चे देश के हर कोने का आइना नजर आए।
विज्ञापन

बच्चों ने परिधानों के माध्यम से देश के राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा, खानपान, मंदिर, लोक संगीत, प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और महान विभूतियों का रोल अदा किया। प्रतियोगिता में यूकेजी कक्षा के तीन सेक्शन ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे बाहुबली, बिरयानी शैफ, आदिवासी, संपूर्ण दक्षिण भारत, रविंद्रनाथ टैगोर, बंगाली बाबू, गडरिया, मछुआरा, छत्रपति शिवाजी, रॉक स्टार, जगन्नाथ मंदिर, सैनिक बने नजर आए। ट्यूलिप सेक्शन की बच्ची दक्षिता ने कविता सुनाकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता शहरी शाखा की प्रधानाचार्य सीमा कपूर ने की।
विज्ञापन


कोई बना बाहुबली, कोई झांसी की रानी
समय सुबह साढ़े नौ बजे। स्थान डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शहरी शाखा। यूकेजी लिली सेक्शन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हैं। कोई बाहुबली बना है तो कोई आदिवासी के परिधान में है। पंडित, टीपू सुल्तान, फूल, मछली और सब्जी तथा नारियल विक्रेता बने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समय: 11:00 बजे। यूकेजी रोज सेक्शन के बच्चे प्रस्तुति देने के लिए तैयार खड़े हैं। इस सेक्शन के अधिकतर बच्चे मशहूर हस्तियां बने हुए हैं। रविंद्रनाथ टैगोर, झांसी की रानी, विवेकानंद, शिवा थापा समेत कई हस्तियां बने बच्चे भाईचारे का संदेश देते नजर आए। समय: एक बजे। यूकेजी ट्यूलिप सेक्शन के बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के खान-पान को दर्शा रहे हैं। हर राज्य के खान-पान की संस्कृति को दर्शाते बच्चे फैंसी ड्रेस में आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे विजेता
यूकेजी लिली सेक्शन में ओजस आशवी प्रथम, टीशा, ओमिशा, अराधना द्वितीय, आन्या, तेजस्विता, परिवा, वर्णिका तृतीय तथा शौर्यन, आदित्य, हितेन को सांत्वना पुरस्कार मिला। यूकेजी रोज सेक्शन में शौर्य रिशिमा प्रथम, अनिहा, शिवांश, यशवीन द्वितीय, तेजस, प्रथम, आदविका, आरुष तृतीय तथा धारवी, वृत्तिका और अयान को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, यूकेजी ट्यूलिप सेक्शन में भूवी, दक्षिता, सान्वी प्रथम, अयाना, देवेश, रीत सुरभि द्वितीय, रिज्जवल, अनिरुद्ध, यशमीत तृतीय तथा समृद्ध, विद्युत को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा प्रतियोगिता में आदित्य, आशना, अन्वेषा, अर्नव, उर्वी, कौशिक, काव्या, पार्थव, शिक्षा, रूदांशी, आराध्या, अमृता, नक्ष, पावनी, पीयूष, रचित, रिहाना, रिशिका, उज्जवल, युक्ति, विश्वास, पावी ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed