फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   179 roads closed in Mandi, movement disrupted in rural areas

Mandi News: मंडी में 179 सड़कें बंद, ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही बाधित

Wed, 20 Aug 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
179 roads closed in Mandi, movement disrupted in rural areas
पंडोह के समीप सयोग में रोका गया यातायात। संवाद
मंडी। जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सोमवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 179 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें 5 एमडीआर और 174 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही बाधित है।
विज्ञापन

बंद सड़कों में सबसे अधिक सराज मंडल की 65 सड़कें, मंडी-2 की 10, थलौट की 54, करसोग की 13, जोगिंद्रनगर की 5, पधर की 7, गोहर की 2 और सुंदरनगर की 3 सड़कें प्रभावित हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल है। भारी बारिश से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। जिले में कुल 253 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। जिले की 60 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित सड़कों और योजनाओं को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर से कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed