{"_id":"5ccb145ebdec22070518c01f","slug":"171556812894-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फंदा नहीं लगाया, उसकी हुई है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने फंदा नहीं लगाया, उसकी हुई है हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। गत माह सुंदरनगर के पुंघ में युवक की ओर से फंदा लगाने के मामले में परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। वीरवार को परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर डीएसपी सुंदरनगर को इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। परिजनों सहित ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में सुंदरनगर थाना पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच संतोषजनक नहीं है। पुलिस की ओर से आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करके गुमराह भी किया गया। उन्होंने कहा कि जहां पर युवक मृत पाया गया था, उसके बाद पुलिस ने वहां पर आसपास के लोगों से पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि जिस रात यह घटना हुई है, उस रात युवक की जिससे भी फोन पर बात हुई है उसकी डिटेल निकाली जाए और उस व्यक्ति से पूछताछ की जाए। प्रतिनिधिमंडल में घीड़ी पंचायत प्रधान दुनी चंद, पूर्व प्रधान कौशल्या देवी, उपप्रधान कौला राम, पंचायत सदस्य रीना देवी, पिता कन्हैया लाल, माता अहल्या देवी, दादा प्रेम सिंह, दादी चमेली देवी, राजेंद्र कुमार, हंसराज, प्रकाश चंद, विमला देवी, काहन सिंह और लालमन ने दोबारा जांच की मांग डीएसपी से की। उन्होंने कहा कि अगर जांच ठीक नहीं होती है तो पुलिस अधीक्षक मंडी से भी ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। गौरतलब है कि अप्रैल की पहली तारीख को सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले 19 वर्षीय छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की पहचान हुकम चंद पुत्र कन्हैया लाल निवासी कोटला डाकघर घीड़ी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई थी। अब परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह को मांग पत्र सौंपकर हत्या की आशंका जता कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। इधर, इससे पहले ग्रामीणों ने थाना प्रभारी गुरबचन सिंह से भी मिलकर जांच पर अपनी नाराजगी जताई। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया ग्रामीणों को हर प्रकार की निष्पक्ष जांच को लेकर आश्वस्त किया गया है।