फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लोगों की मदद से दमकल विभाग ने सात गायों को बचाया

लोगों की मदद से दमकल विभाग ने सात गायों को बचाया

Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोगों की मदद से दमकल विभाग ने सात गायों को बचाया
पधर (मंडी)। कोटरोपी घटनास्थल के पहाड़ में फंसी सात लावारिस गायों को लोनिवि के मजदूरों ने बड़ी मशक्कत से बचाया है। रविवार रात को किसी शरारती तत्व ने इन गायों को जगेहड़ जंगल में छोड़ दिया। जहां से सुबह के समय जंगल से गुजरती हुईं ये गायें कोटरोपी घटनास्थल के पहाड़ के टॉप पर पहुंच गईं। अंधेरे में ये गायें पहाड़ के मुहाने के बीच में ऐसी जगह फंस गईं जहां न आगे जाने को कोई रास्ता था और न ही पीछे आ सकती थीं। घटना का पता कोटरोपी एनएच में कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को चला। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान पूर्ण चंद सहित उरला के ग्रामीणों को दी। पंचायत उप प्रधान पूर्ण चंद ने एसडीएम पधर निवेदिता नेगी को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद पधर पुलिस और जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड तथा होमगार्ड दल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। चार घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत उपरांत लगभग सौ मीटर से अधिक रास्ता बना कर पहाड़ी में फंसी सभी 6 गायों को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू में स्थानीय युवाओं पंचायत प्रधान रेखा देवी, उप प्रधान पूर्ण चंद, कृष्ण भोज, रमेश चंद, मौनी राम, रमेश गुरुकुल, तिलक राज, बुद्धि सिंह, नवीन शर्मा, सुनील शर्मा, हेमकांत, दलीप कुमार, ज्ञान चंद, वेटरनरी फार्मासिस्ट ओम प्रकाश, जोगिंद्रनगर फायर ब्रिगेड दल से गृह रक्षक प्रशामक, जय पाल, चालक विकास ठाकुर, जोगिंदर सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य जगेहड़ गांव की महिलाओं ने भरपूर मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed