{"_id":"5c113e05bdec22416175af98","slug":"171544633861-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ह के पंचायत प्रधानों ने ई टेंडरिंग को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ह के पंचायत प्रधानों ने ई टेंडरिंग को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल बल्ह के पंचायत प्रधानों ने पंचायत कार्य के लिए शुरू की जा रही टेंडर प्रक्रिया का विरोध जताया है। इसी क्रम में उन्होंने नेरचौक विकास खंड अधिकारी कार्यालय में एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान संघ बल्ह विनोद कुमार ठाकुर ने की। पंचायत प्रधानों ने सरकार द्वारा पंचायत के विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेकेदारों से करवाए जाने के निर्णय का विरोध किया है। इसके लिए विकास खंड बल्ह के दो दर्जन से अधिक पंचायत प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय गरीब लोगों के खिलाफ है। इस प्रथा को शुरू करने से रसूखदार ठेकेदारों को ही काम मिलेगा। पंचायत प्रधानों का कहना है कि पंचायत के विकास कार्य जिस तरह पहले होते थे, उसी तरीके से होने चाहिए। अगर सरकार टेंडर प्रक्रिया ठेकेदारों के माध्यम से करवाती है तो पंचायतों में जो दिहाड़ीदार अपनी आजीविका कमाते हैं बेरोजगार हो जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों में जिस तरीके से विकास कार्य होते हैं उसी तरीके से होने चाहिए। पंचायतों के विकास कार्य को ठेकेदारों के माध्यम से करवाए जाने से ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिलेगा, ठेकेदार अपनी लेबर से ही कार्य करवाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह अपने फैसले को वापस ले नहीं तो पंचायत प्रधान संघ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने को भी तैयार हैं। इस मौके पर सलवाहन पंचायत के प्रधान पंकज चौधरी, रजवाड़ी पंचायत जसवंती देवी, केहड़ पंचायत से अंजना कुमारी, लोहारा के प्रेम सिंह, तुलसी देवी, लेख राम, संजय कुमार, ताराचंद, रोशनलाल, प्रेम सिंह, राम सिंह, दासी देवी, कमला देवी, फुला देवी, जमुना देवी, अंजना कुमारी, निर्मला देवी, शीला देवी, जया देवी, आशा कुमारी, लुद्रमणि, दत्त राम, दिनेश अन्य पंचायत प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन