{"_id":"5b7ef21242c792463724e9fd","slug":"171535046162-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक नहीं रहा डेंगू का प्रकोप 60 पहुंची पीड़ितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक नहीं रहा डेंगू का प्रकोप 60 पहुंची पीड़ितों की संख्या
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को 10 मामले और सामने आए हैं। अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 60 के करीब पहुंच चुका है। मंडी अस्पताल में छह मामले पॉजिटिव और चार मामले बिलासपुर अस्पताल में पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर फजीहत के बीच स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर काबू पाने के लिए कमर कस ली है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह सीसे स्कूल डैहर का दौरा किया और पढ़ने वाले विभिन्न कक्षाओं के विद्याथियों को डेंगू और इससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता रविशंकर वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इसलिए अपने घरों के आसपास टायरों, नालियों और घरों के बाहर बेकार पड़े सामान जिसमें बरसात का पानी एकत्रित हो रहा हो, उसकी रोजाना सफाई करें। खुले में रखी पानी की टंकियों जिनके ढक्कन नहीं हैं की भी नियमित तौर पर सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े पहनने को प्रेरित करें। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोहर, अलसू और लोअर अलसू में जाकर लोगों के साथ बैठक की और उन्हें डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की। इधर, बिलासपुर में नियुक्त नोडल ऑफिसर डॉ. परविंद्र ने वीरवार को डैहर क्षेत्र से टेस्ट के लिए आए लोगों में सेे 4 का रिजल्ट पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो भी डेंगू के मरीज चिन्हित हो रहे हैं उसका तुरंत उपचार आरंभ किया जा रहा है।
000