{"_id":"5b4e21244f1c1b19208b541e","slug":"171531846948-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी की आशंका पर पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी की आशंका पर पंप सील
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल में पानी मिले होने की शिकायत को लेकर मचे बवाल पर एडीएम धर्मपुर की अगुवाई मेें मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी पंप पहुंचे। कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। जल्द ही टैंक से पेट्रोल के सैंपल लिए जाएंगे। सोमवार को शाम के समय इस पंप के पेट्रोल को लेकर काफी बवाल मचा था। आरोप था कि पेट्रोल पंप पर जब वाहन मालिकों व चालकों ने अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाया तो उसमें तेल के साथ पानी मिला हुआ था। जिसके कारण कुछ गाड़ियां मौके पर खड़ी हो गई और कुछ आगे जाकर रुक गईं। इस दौरान पंप पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पंप के मालिक ने हंगामे के बाद पेट्रोल के पैसे भी लौटा दिए थे।
मौके पर पहुंचे कार्यवाहक एसडीएम धर्मपुर मनफूल सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मंडी लक्ष्मण सिंह, एफएसओ प्रताप सिंह, निरीक्षक पंकज शर्मा व नापतोल निरीक्षक विनोद कुमार ने पेट्रोल पंप पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने मौके पर उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए। उपायुक्त मंडी के निर्देशों पर टीम जांच करने पेट्रोल पंप में पहुंची थी।
डिब्बे न होने के चलते नहीं ले सके सैंपल
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी जिला मंडी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पेट्रोल के सैंपल लेने थे, लेकिन एचपी पेट्रोलियम के सेल्समैन तर्क था कि उनके पास सैंपल वाले डिब्बे नहीं हैं। जिसके कारण सैंपल नहीं हो सके हैं लेकिन जल्दी ही सैंपल लिए जाएंगे। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक पेट्रोल की सेल पर रोक लगा दी है। कंपनी सेल्स ऑफिसर कार्तिकेय ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते और इसकी जांच के लिए कंपनी की ओर से टीम आएगी। कार्यवाहक एसडीएम धर्मपुर मनफूल सिंह ने कहा कि उपायुक्त मंडी के आदेशानुसार मामले की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को भेज दी जाएगी। पेट्रोल बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है ।