फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब घर बैठे मोबाइल ऐप से दर्ज होगा मतदाता सूची में नाम

अब घर बैठे मोबाइल ऐप से दर्ज होगा मतदाता सूची में नाम

Tue, 08 May 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे मोबाइल ऐप से दर्ज होगा मतदाता सूची में नाम
मंडी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए एक मोबाइल ऐप लांच की गई है। जिसमें मतदाता घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकता है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम माडरेटर एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक सरकाघाट श्रवण कुमार ने मंडी के उपायुुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर प्रार्थी की ओर से ऑनलाइन दी गई जानकारी का सत्यापन उनके घर पर जाकर करेंगे तथा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए टॉल फ्री नंबर 1950 की सहायता ले सकते हैं। इस कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिमला की ओर से तैनात नायब तहसीलदार मुंशी शर्मा और स्टेट प्रोग्रामर विरेंद्र चौहान ने वोटर लिस्ट सत्यापन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिले के ईआरओए एईआरओ के अतिरिक्त डाटा एंट्री आपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed