{"_id":"5af0898f4f1c1b3c0a8b8881","slug":"171525713295-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा विजय मैमोरियल सीसे स्कूल में मिलेगी एनडीए की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा विजय मैमोरियल सीसे स्कूल में मिलेगी एनडीए की कोचिंग
Updated Mon, 07 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसे स्कूल में मिलेगी एनडीए की कोचिंग
धर्मपुर (मंडी)। डॉ. विजय मेमोरियल सीसे स्कूल धर्मपुर में हिमालयन सेंटर फॉर ह्यूमन रिसोर्स डिवेलपमेंट साईं इंजीनियरिंग संस्था जल्द स्कूली बच्चों के लिए एनडीए की कोचिंग शुरू करने जा रही है। इस स्कूल में ऐसे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है जो होनहार तो हैं लेकिन उनके पास पढ़ने के उचित साधन नहीं हैं और ये बच्चे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे बच्चों को प्रतिवर्ष यह संस्था पूरे हिमाचल से टेस्ट के माध्यम से चुनती है। टॉप तीस में आने वाले बच्चों को इस स्कूल में प्रवेश मिलता है। बच्चों का सारा खर्चा खाने-पीने, रहने, किताबों और हॉस्टल समेत कपड़ों का खर्च संस्था ही वहन करती है। इस वर्ष स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को एनडीए के लिए तैयार करने का फैसला किया है। संस्था के संस्थापक ईं राजकुमार वर्मा और स्कूल के चेयरमैन सेवानिवृत्त आईएएस ऑफिसर डीके शर्मा ने बताया कि संस्था बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। जल्द यहां एनडीए की कोचिंग शुरू की जाएगी।
दयानंद स्कूल का परिणाम सराहनीय
धर्मपुर (मंडी)। दयानंद पब्लिक स्कूल जोढन सज्योपिपलू का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसमें पारूल गुलेरिया ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, प्रियाशुं ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा मोहित ठाकुर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापकों और छात्रों को बधाई दी है।
लवनेश 96 फीसदी अंक लेकर स्कूल में अव्वल
जोगिंद्रनगर (मंडी)। असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बृजमंडी जोगिंद्रनगर का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। प्रधानाचार्य जोगिंद्रसिंह ने कहा कि कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। लवनेश ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पाठशाला में प्रथम, गगन ठाकुर और हर्षिता ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा मुस्कान ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के निदेशक लक्की ठाकुर और प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने इस अवसर पर अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी।