{"_id":"5af0897a4f1c1b9b098b8974","slug":"171525713274-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी लोग बिना लाइसेंस बेच रहे आईसक्रीम, कुल्फियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी लोग बिना लाइसेंस बेच रहे आईसक्रीम, कुल्फियां
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी लोग बिना लाइसेंस बेच रहे आइसक्रीम
गुणवत्ता दरकिनार, लोगों की सेहत से खिलवाड़
लोगों ने संबंधित विभागों से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
टिहरा (मंडी)। गर्मी में बिना अनुमति गुणवत्ता को दरकिनार कर आइसक्रीम और कुल्फियां बेचकर कुछ लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम और कुल्फी बेचने वालों की इन दिनों चांदी होती है। बाजारों, गांवों की गलियों में अक्सर आजकल इन फेरी वाले डिब्बाबंद व्यापारियों की भरमार देखी जा सकती है। इनमें अधिकतर प्रवासी लोग ही हैं लेकिन यह असुरक्षित सेवन लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। कमाई के चक्कर में ये लोग बिना पैकिंग के आइसक्रीम और कुल्फियां गांव-गांव जाकर बेच रहे हैं। इनमें से अधिकतर प्रवासी बच्चे ही हैं, जिनके पास कोई फूड लाइसेंस भी नहीं है। कभी-कभी लोग गर्मी से ठंडक पाने के चक्कर में इन असुरक्षित चीजों का सेवन कर लेते हैं और बीमार पड़ रहे हैं। आजकल धर्मपुर, सरकाघाट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, चौराहों तथा गांवों में दर्जनों प्रवासी लोग देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, राज कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, रुमला देवी, राकेश कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार, विद्या सागर, राजू, विनोद कुमार, संतोष कुमार, सुनील राणा, संजू, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, चमन लाल, संतोष कुमार, रमेश कुमार, सुधीर ठाकुर, संजीव कुमार आदि ने संबंधित विभाग से फेरी वाले इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी संधोल डॉ. रमेश का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।