{"_id":"5ace1afa4f1c1bdb3d8b4906","slug":"171523456762-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती करेगी निजी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती करेगी निजी कंपनी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश के युवाओं के लिए मंडी और सरकाघाट में रोजगार मेले के दौरान रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। मंडी क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में 16 और उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में 17 अप्रैल को निजी कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि मैसर्ज भारत बुकिंग होलीडेज इंडिया लिमिटेड मनाली की ओर से सेल्स एग्जीक्यूटिव के 25 पदों को भरने के लिए प्रशिक्षित युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर में स्नातक डिग्री अथवा मास्टर डिग्री तथा टूरिज्म में स्नातक डिग्री अथवा टूरिज्म में डिप्लोमा पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी तथा 17 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों तथा अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी लाएं। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।