{"_id":"5ac62f254f1c1bc2618b5b33","slug":"171522937637-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल नहर में गिरने से बची कार, दो नाबालिग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल नहर में गिरने से बची कार, दो नाबालिग चोटिल
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/बैहना। बीएसएल नहर से सटी बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर दो बच्चे घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बग्गी के समीप कार पलटने से दो नाबालिग घायल होने की सूचना वायरल हो रही है। वहीं, पुलिस कोई और मामला बताते हुए बच्चों के साइकिल से गिरकर घायल होने की बात कर रही है। हालांकि, दोनों सूचनाओं के बाद एसपी मंडी ने जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच के बाद ही मामले को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी। चर्चा है कि दोनों बच्चे घर से गाड़ी को लेकर बिना माता-पिता को बताए घूमने निकल आए थे। घर से कुछ ही दूरी पर कार पलट गई। गाड़ी बीएसएल नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि कार कहीं पलटा खाकर नहर में जा गिरती तो बच्चों और अभिभावकों की यह जरा सी चूक जिंदगी भर के दर्द में बदल सकती थी। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर दुर्घटना के फोटो वायरल हो रहे हैं। हादसे में दोनों ही नाबालिग लड़कों को चोटें लगी हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यह एरिया बल्ह थाने के तहत आता है। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मामला कोई और है। बच्चे साइकिल से गिरे हैं। एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में साइकिल से गिरने पर एक बच्चा चोटिल हुआ है। इस बाबत उन्हें शिकायत मिली है। वहीं, कार पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन