{"_id":"59416b144f1c1b56218b46da","slug":"171497459476-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा देव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा देव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे आज
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदर ठाकुर
गोहर(मंडी)। मंडी जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग का ऐतिहासिक सरानाहुली मेला आगामी 15 जून को मनाया जाएगा। देव के दर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर कमेटी के अनुसार अब तक करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देव कमरूनाग के दरबार में शीश नवाया है। जिले के रोहांडा, सरोआ, पांगणा, जाच्छ, शाला, मंडोगलू और धंग्यारा से देव कमरूनाग मंदिर के रास्ते भक्तों का आवागमन तेज हो गया है। समूची कमरूघाटी देव कमरूनाग के जयकारों से गूंज उठी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी देव कमरूनाग के मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। मंदिर कमेटी ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा मेला कमेटी ने मंदिर में डेरा जमा लिया है। प्रदेश के मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और पड़ोसी राज्यों से बड़ा देव कमरूनाग का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की तादात में भक्तजन मंदिर पहुंच रहे हैं। देव कमरूनाग की पवित्र झील में सोना, चांदी, और नकदी का अर्पण निरंतर जारी है। पशु बलि बंद होने के बावजूद देवता में आस्था रखने वाले लोग मन्नत पूरी होने पर बकरों को साथ लेकर बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर पहुंच रहे हैं। बुधवार से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देवता के मंदिर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। मौसम सुहावना होने पर देवता का वीरवार को होने जा रहा ऐतिहासिक सरानाहुली मेला रिकॉर्ड भीड़ जुटा सकता है। देवता के कटवाल रणजीत सिंह ठाकुर ने बुधवार तक मंदिर में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि सरानाहुली मेले में करीब करीब 1 लाख श्रद्धालु देवता के दरबार में शीश नवा सकते हैं। वीरवार को देव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में बच्चों के मुंडन संस्कार भी किए जाएंगे। पशु बलि न होने इसके लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस पहरा सख्त कर दिया गया है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने कहा है कि मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।