{"_id":"6ade47b8934873a110016ab5","slug":"1668-bottles-of-rum-seized-from-a-truck-accused-arrested-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219203-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रक से रम की 1668 बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रक से रम की 1668 बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टनल नंबर-13 के पास वाहन की जांच के दौरान पकड़ीं शराब की 139 पेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। पुलिस थाना औट की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर शलानाला स्थित टनल नंबर-13 के पास वाहन जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मंडी से कुल्लू की ओर जा रहे एक ट्रक से ओल्ड मोंक रम की 139 पेटियां पकड़ी हैं। इनमें शराब की कुल 1,668 बोतलें थीं, जिनकी कुल मात्रा 1,251 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10:30 बजे टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी से कुल्लू की ओर जा रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से ओल्ड मोंक रम की 139 पेटियां बरामद हुईं। ट्रक चालक साजिद हुसैन निवासी तहसील बल्ह, जिला मंडी, शराब के परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।