{"_id":"61df13af01281830a35bae8c","slug":"165-infected-in-the-district-including-4-doctors-15-children-mandi-news-sml3964813194","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 डाक्टर, 15 बच्चे व दर्जनों कर्मचारियों सहित जिला में 165 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 डाक्टर, 15 बच्चे व दर्जनों कर्मचारियों सहित जिला में 165 संक्रमित
विज्ञापन
मंडी शहर के सेरी बाजार के समीप झुंड बना कर बिना मास्क लगाए बैठे युवा संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जिला भर के अस्पतालों से 4 चिकित्सक, 15 बच्चे और दर्जनों सरकारी कर्मचारी भी चपेट में आए हैं।
इनमें एसपी कार्यालय मंडी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, करसोग अस्पताल, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रिवालसर अस्पताल, वन विभाग गोहर, सुंदरनगर अस्पताल, नगर परिषद जोगिंद्रनगर, बस स्टैंड जोगिंद्रनगर, पुलिस चौकी लडभड़ोल, लडभड़ोल अस्पताल और पुलिस थाना सरकाघाट से कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर से 2034 सैंपल लिए थे। रैट के 1864 और आरटीपीसीआर के 170 सैंपल की जांच मेडिकल कॉलेज नेरचौक में की गई। इसमें 165 मामले संक्रमित पाए गए। इनमें सदर से 47, धर्मपुर से 14, सरकाघाट से 13, जोगिंद्रनगर से 25, बैजनाथ से 1, बल्ह नेरचौक से 26, थाने महाराष्ट्रा से 1, सुंदरनगर से 5, चैलचौक गोहर से 8, बालीचौकी से 4, घुमारवीं बिलासपुर से 2, सराज से 1, पधर से 10 और करसोग से 8 नए मामले सामने आए है।
विज्ञापन
सीएमओ ने जनता से आग्रह किया है कि कोविड नियमों का कठोरता से पालन करें। हमेशा मास्क लगाए रखें। आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। जिन लोगों और बच्चों ने अभी तक कोरोना वैक्सीनेशन नहीं करवाया है। वह अपने नजदीकी अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीनेशन जरूर करवा लें।