फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1621 buses will come from all over the state for PM's public meeting

पीएम जनसभा के लिए प्रदेशभर से आएंगी 1621 बसें

Sun, 26 Dec 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
1621 buses will come from all over the state for PM's public meeting
मंडी। जिला मंडी में पीएम की जनसभा के लिए प्रदेशभर से सोमवार को 1621 बसों को लोगों को लाने और ले जाने के लिए लगाया गया है। बसों के जनसभा पर लगने के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों, कर्मचारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने जनसभा में लोगों को लाने के लिए लंबी दूरी वाले स्थानों के लिए शाम को ही बसों को भेज दिया है।
विज्ञापन

बसों में हजारों लोग दूूर-दूर से आने वाले हैं। इसके लिए जिला मंडी प्रशासन ने बसों के आने और सवारियों को उतारने की व्यवस्था कर दी है।
चालकों और परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे जनसभा में आने वाले लोगों को नि:शुल्क सफर कर मंडी पहुंचाएं। मंडी डिविजन की बसें सभी उपमंडलों द्रंग, सराज, नाचन, धर्मपुर, सरकाघाट, गोहर, जोगिंद्रनगर और अन्य लोकल रूटों पर लगाई गई हैं। डीएम मंडी डिविजन संतोष कुमार ने कहा कि प्रदेशभर से पीएम जनसभा के लिए 1621 बसों का इंतजाम किया गया है। बसों में हजारों लोगों को मंडी पहुंचाने का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed