{"_id":"5c76c62fbdec225567681106","slug":"161551287855-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के स्कोर में दो कमरों का मकान जला, सब कुछ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के स्कोर में दो कमरों का मकान जला, सब कुछ राख
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी के स्कोर के समीप बुधवार दोपहर को एक दो कमरों का एक स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना में लाखों का नुकसान आंका गया है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार बिंद्रावणी स्थित नगर परिषद मंडी की डंपिंग साइट के पास नदी के दूसरी तरफ यह आग अचानक बुधवार दोपहर को मकान में भड़की। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम को सड़क से एक किलोमीटर नीचे उतरना पड़ा। यहां फायर टेंडर की सहायता नहीं मिल पाई और टीम सदस्यों ने बाल्टियों के सहारे ही आग बुझाई। कड़ी मेहनत के बावजूद घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हुई। टीम नुकसान का आकलन कर रही है। यह मकान गुड्डू राम का बताया जा रहा है। इधर, फायर ऑफिसर तिनाम सिंह ने बताया कि पौने चार बजे घटना की सूचना मिली। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया है।
000