{"_id":"5c1d1e50bdec2256f16bf7cd","slug":"161545412176-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में हरदेव, अल्का को खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में हरदेव, अल्का को खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में 24वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश अवस्थी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवियों और रोवर रेंजर के साथ-साथ खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। मुख्यातिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता के प्रभारी रविंद्र कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुनील कुमार ने पहला, आकाश शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में मनजीत सिंह ने पहला, कुशाल चंद ने दूसरा और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 सौ मीटर महिला वर्ग की दौड़ में पूजा ने पहला, कमलेश ने दूसरा और शारदा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में कंचन ठाकुर ने पहला, नविता ने दूसरा और नेहा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद महिला वर्ग में पूजा देवी ने पहला, दिशु ठाकुर ने दूसरा और कल्पना ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरदेव ने पहला, कुशाल चंद ने दूसरा और अक्षय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अल्का ठाकुर ने पहला, सुनीता ठाकुर ने दूसरा और मीना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शनिवार को भी विभिन्न प्रकार की एथलेटिक प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थी और खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
000