{"_id":"5b77090542c79246382ce6fe","slug":"161534527749-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल में खोला जाए केंद्रीय विद्यालय
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंडलों ने लडभड़ोल में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई है। संगठनों का कहना है कि लडभड़ोल क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर नहीं हैं। मरीजों को बैजनाथ या टांडा का रुख करना पड़ता है। दूसरी तरफ यहां एक अच्छा शिक्षण संस्थान भी नहीं है। क्षेत्र के लोगों को बैजनाथ जाकर बच्चे पढ़ाने पढ़ रहे हैं। अगर यहां केंद्रीय विद्यालय खोला जाता है तो सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
बसालन ग्राम सुधार सभा,महिला मंडल, युवक मंडल करसाल, वार्ड पंच दविंद्र एवं अन्य ने मुख्यमंत्री और सांसद को पत्र लिख कर केंद्रीय विद्यालय लडभड़ोल में खोलने की गुहार लगाई है। इनका कहना है कि सभी कार्यालय जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा में हैं। लडभड़ोल क्षेत्र उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कहा कि क्षेत्र में अच्छा शिक्षण संस्थान न होने से लोगों को दूर जाकर बच्चों को शिक्षा देनी पड़ रही है। इससे कई गांव खाली हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से पलायन रुक सकेगा। बसालन ग्राम सुधार सभा के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि लोगों का पलायन रोकने के लिए जरूरी है कि केंद्रीय विद्यालय लडभड़ोल क्षेत्र में ही खोला जाए।