फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम ने छतरी को दी आईटीआई की सौगात

सीएम ने छतरी को दी आईटीआई की सौगात

Thu, 19 Apr 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने छतरी को दी आईटीआई की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली/ करसोग/गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छतरी दौरे के दौरान 321 लाख रुपये से मगरू-गतू सड़क के दूसरे चरण के कार्य और 470 लाख की लागत से ब्रयोगी-लस्सी सड़क के दूसरे चरण के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने छतरी में आईटीआई खोलने की घोषणा की। वहीं छतरी बस स्टैंड निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। इसके अलावा जयराम ने क्षेत्र की 6 पंचायतों के विकास के लिए 15-15 लाख और छतरी डिलागाड सड़क निर्माण के लिए 40 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिमला- छतरी- गाडागुसैणी बस चलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में छोटी बसों को चलाने पर भी विचार किया जाएगा ताकि, यातायात संबंधित समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि एकमात्र सिद्धांत शिखर पर सिराज और शिखर पर हिमाचल है। इस मौके पर करसोग के विधायक हीरा लाल, आनी के विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, पितांबर लाल, गुलजारी लाल, मंडल अध्यक्ष सराज शेर सिंह, महामंत्री भीष्म ठाकुर समेत सराज भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम से एक घंटा लेट
वीरवार को सीएम अपने निर्धारित कार्यक्रम से 1 घंटा देरी से छतरी पहुंचे। क्षेत्र की 6 पंचायतों के हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन करने के बाद देव मगरू महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना की और देवता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


गाय दूध दे तो हमारी न दे तो सरकारी
सीएम ने लोगों से लावारिस पशुओं और गोवंश को सड़कों पर न छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई लोग गाय दूध दे तो हमारी न दे तो सरकारी की तर्ज पर गोवंश को खुला सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इसके लिए भी नीति निर्धारित की जा रही है ताकि, लावारिस पशु सड़कों पर हादसों का कारण न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोरी टू
पर्यटन की दृष्टि से अनछुए क्षेत्र होंगे विकसित
राजनीति से ऊपर उठकर विकास करवाना लक्ष्य : सीएम
जंजैहली/करसोग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छतरी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास कर रही है। राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का समान विकास करना उनका लक्ष्य है। जयराम ने कहा कि सराज में विकास की गति कभी रुकी नहीं है। सराज क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में टोपी की राजनीति समाप्त कर दी है और अब हरी और लाल टोपी पर कोई राजनीति नहीं रह गई है। राज्य सरकार प्रदेश के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी। जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट चिन्हित किया गया है।


अनावश्यक उठाया छतरी मामला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए छतरी में उप तहसील खोली है। कुछ राजनीतिक विरोधियों की ओर से क्षेत्र का विकास न देख पाने की स्थिति में जंजैहली मामले को अनावश्यक उठाया गया। जिससे वह आहत हैं। वह समान विकास की राह पर चले हैं। हर वर्ग का विकास और उनको साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed