फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   22 को रंग बिरंगी पतंगों से छोटी काशी का आसमान सजेगा

22 को रंग बिरंगी पतंगों से छोटी काशी का आसमान सजेगा

Fri, 19 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
22 को रंग बिरंगी पतंगों से छोटी काशी का आसमान सजेगा
मंडी। सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात छोटी काशी मंडी में पुलिस संस्कृति के संरक्षण की तरफ कदम बढ़ाते हुए बसंत पंचमी के पावन पर्व पर पतंगबाजी करवाएगी। 22 जनवरी को पड्डल मैदान से आसमान रंग बिरंगी पतंगों से गुलजार होगा। बाहरी प्रदेशों में बनी पतंगें भी मंगवाई जाएंगी। छोटी काशी मंडी में अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में पुलिस का सहयोग कुछ संस्थाएं कर रही हैं। जिसमें बेहतरीन काइट उड़ाने वाले को इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्कूलों के ग्रुप भी हिस्सा लेंगे। खास बात यह रहेगी कि पतंग की डोर स्वदेशी और ईको फ्रेंडली धागों से बनी हुई प्रयोग में लाई जाएगी। जबकि नुकसान पहुंचाने वाले चीन में बने धागे का इसमें प्रयोग नहीं होगा। इसके अलावा पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और युवाओं को नशे से दूर रहने का भी संदेश देगी। इस आयोजन में खासतौर पर लुधियाना और अमृतसर से सतरंगी पतंगें मंगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


2 बजे शुरू होगा कार्यक्रम
डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि बसंत पंचमी पर 22 जनवरी को मंडी काइट महोत्सव का आयोजन पड्डल में दोपहर बाद दो बजे होगा। इसमें 20 स्कूलों के प्रतिभागी बुलाए गए हैं। पतंगबाजी के विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे जाएंगे। महोत्सव टू प्रिजर्व आवर कल्चर थीम पर आधारित रहेगा। इसमें संस्कृति को संजोने का संदेश दिया जाएगा। हर वर्ष ऐसा आयोजन करने का प्रयास स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया जाएगा।
विज्ञापन


डीजे पर बजेंगे लोकगीत संगीत
पतंगबाजी के वक्त डीजे का भी लुत्फ उठाया जा सकता है। दस दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए बसंत के लोकगीत और गाने चलेंगे। जिसमें मौजूद बच्चे और अन्य मस्ती भी कर सकेंगे। जबकि इस दौरान काइट फ्लाइंग का लुत्फ भी बच्चे उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed