फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 90 करोड़ : रामस्वरूप

पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 90 करोड़ : रामस्वरूप

Mon, 15 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 90 करोड़ : रामस्वरूप
जोगिंद्रनगर में जनता से मिलते सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक प्रकाश राणा। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन लोनिवि विश्राम गृह में किया गया। अध्यक्षता सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की। बैठक में विधायक प्रकाश राणा तथा जिला भाजपा के महासचिव पंकज जम्वाल भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों में बातचीत में उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर में कांग्रेस सरकार के समय विकास कार्यों को लेकर पक्षपात किया गया है। लेकिन, अब विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि पेयजल योजनाओं पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जोगिंद्रनगर, नेरी, चौतड़ा, और भड़ोल इलाके की पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। 56 करोड़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़कों के लिए मंजूर किए गए हैं। छह अन्य सड़कों के लिए 9 करोड़ की डीपीआर भी तैयार की जा रही है। इलाके की ऊहल चरण तीन परियोजना का शुभारंभ अप्रैल में होगा। छह माह के अंदर जोगिंद्रनगर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया जाएगा। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ धरवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed