{"_id":"5a50f8e84f1c1b41198b5381","slug":"161515256040-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के लिए बजट न देने पर केंद्र सरकार पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के लिए बजट न देने पर केंद्र सरकार पर प्रहार
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन 27-28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके बारे में पार्टी जिला कमेटी की बैठक मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता कुशाल भारद्वाज राज्य सचिवालय सदस्य ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा और राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद विशेष तौर पर भाग लेंगे। माकपा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में मंडी जिले में भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी आर्थिक नीतियों का विकल्प तैयार करने की योजना तैयार की जाएगी। बैठक में केंद्र सरकार से मनरेगा के लिए बजट जारी न करने की निंदा की गई, जिसके चलते मंडी जिले में अब तक 6.38 करोड़ की देनदारी हो चुकी है। इसके अलावा गरीब किसानों की बेदखली जारी है, जबकि सरकार ने पांच बीघा से कम भूमि वाले किसानों के कब्जे नियमित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, जो अभी तक अनुमोदित होकर नहीं आया है। बैठक में बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और डाक्टरों के पदों को भरने तथा सरकारी विभागों में आउटसोर्स के बजाए रेगुलर भर्तियां करने की भी मांग की गई है। नेरचौक में मेडिकल कॉलेज को चलाने के बारे में जल्द पॉलिसी बनाने की भी सरकार से मांग की है। बैठक में 16 जनवरी को शिमला में किसानों की समस्याओं पर होने वाले राज्य सम्मेलन और 17 जनवरी को आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील वर्कर्स तथा आशा वर्करों की देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का भी फैसला लिया गया। बैठक में कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, परस राम, राजेश शर्मा, जोगिंद्र वालिया, जैंवती, महेंद्र राणा, मुनीश शर्मा, रमेश गुलेरिया, रविकांत, संजय जंवाल, अजय वैद्य, गोपेंद्र, गुरदास, सुरेश सेन, भीम सिंह, ललित शर्मा, सुनीता आदि ने भाग लिया।