फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बॉक्सिंग में सुंदरनगर के जवान ने जीता स्वर्ण

बॉक्सिंग में सुंदरनगर के जवान ने जीता स्वर्ण

Thu, 30 Nov 2017 07:10 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग में सुंदरनगर के जवान ने जीता स्वर्ण
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के भवाणा गांव निवासी सैनिक पवन कुमार पुत्र खीमा राम ने पूना में आयोजित राष्ट्रीय 66 ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर सेना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 27-31 अक्तूबर तक आयोजित हुई। वीरवार को अवकाश लेकर भवाणा पहुंचने पर ग्रामीणों ने पवन कुमार का इस उपलब्धि के लिए जोरदार स्वागत किया। पवन कुमार ने 13 साल पहले असम राइफल में बतौर सिपाही कॅरिअर की शुरुआत की थी। उसका बॉक्सिंग के प्रति रुझान देखते हुए सेना ने उसे लगातार बॉक्सिंग की कोचिंग उपलब्ध करवाई। इसके फलस्वरूप उसने 66 ऑल इंडिया पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता पूना में तेलंगाना के बॉक्सर को हरा गोल्ड जीता। इससे पूर्व गत वर्ष इसी प्रतियोगिता में जो विशाखापटनम में हुई थी, उसमें रजत तथा उससे पहले मेघालय और कोलकाता ओपन में भी रजत पदक हासिल किया था। पवन कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच प्रदीप सुनार और हरिकृष्ण निहाल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed