फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राजनीतिक दलों के प्रति डिपो संचालकों में भारी रोष

राजनीतिक दलों के प्रति डिपो संचालकों में भारी रोष

Sun, 05 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रति डिपो संचालकों में भारी रोष
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर और गोपालपुर विकास खंडों के डिपो संचालकों की संयुक्त बैठक सरकाघाट के शिव मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता शिव आदर्श डिपो सेल्समैन यूनियन सरकाघाट के अध्यक्ष रवि राणा ने की। इस बैठक में करीब 150 डिपो संचालकों ने भाग लिया। मीटिंग में डिपो संचालन में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि चाहे प्रदेश में किसी भी दल की सरकार रही हो, हमारी हमेशा ही अनदेखी की गई है। सेल्समैन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 10 घंटों तक काम के बोझ तले पिस रहा है। जबकि, इस कार्य के लिए उन्हें उचित वेतन भी नहीं दिया जाता है। सेल्समैनों को कमीशन से इस महंगाई के जमाने में गुजारा नहीं हो रहा है। इन्हें कई वर्ष काम करते हुए हो गए हैं लेकिन, सरकार ने आज तक इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब इस उम्र में हम कहां रोजगार ढूंढें। इस कमिश्नर से तो गुजारा नहीं हो रहा है। प्रदेश में करीब 15 हजार सेल्समैन कार्यरत हैं और सभी सरकारों की नीतियों से खफा हैं। उन्होंने दोनों राजनीतिक दलों से मांग की है कि जो भी दल इन डिपो संचालकों को सरकारी कर्मचारी घोषित करेगा उसी को हमारा वोट मिलेगा। इस मौके पर पवन कुमार, राजेंद्र कुमार, रतन चंद, राकेश कुमार, रूप लाल, ओम चंद, प्रदीप, संदीप, रोशन लाल, देश राज, केशव, कंवर चंद, विनोद कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार ब्रह्मादास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed