{"_id":"59fcaceb4f1c1b9f678b90ea","slug":"161509731563-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा दिलीप राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा दिलीप राणा
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पडसल निवासी दिलीप कुमार राणा हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वीरवार को दिलीप सुंदरनगर से रवाना हो गए। दिलीप कुमार राणा लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के उपमंडल बैरी में कार्यरत हैं।
इससे पहेल उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर मेें हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट फाइंटिंग इवेंट सौ किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। दिलीप कुमार ने मार्शल आर्ट की शुरुआत 1992 से शुरू की थी। इस दौरान इन्होंने मार्शल आर्ट की कई विधाओं मेें महारत हासिल की। इसके अलावा किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर रैफरी व जज की भूमिका निभाते आए हैं। जिला मंडी किक बॉक्सिंग के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि दिलीप राणा का चयन जिला मंडी व प्रदेश के गर्व की बात है। प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव डा. संजय यादव तथा अध्यक्ष तकनीकी समिति रणवीर सिंह, तकनीकी निदेशक हंसराज, कोषाध्यक्ष विपन चंदेल, सहसचिव मनोज पटियाल तथा उपाध्यक्ष खूबराम ने विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिलीप को शुभकामनाएं दी हैं।