फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिना डाक्टरों के चल रहे हटली क्षेत्र के अस्पताल

बिना डाक्टरों के चल रहे हटली क्षेत्र के अस्पताल

Wed, 01 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिना डाक्टरों के चल रहे हटली क्षेत्र के अस्पताल
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के अधिकतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल इस समय बिना डाक्टरों के ही चल रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के घरद्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मौजूदा समय में अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी चल रही है। वहीं यहां पर लोगों को कई मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोगों को मंडी, बिलासपुर व हमीरपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कोई सुविधा नहीं मिलने के चलते लोगों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां पर लोगों को भारी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। लोगों में रूप सिंह, चिरंजी लाल, सुमन लाल, हरि सिंह, नरोतम राम, विनोद कुमार, संजय कुमार, हेमराज, बिट्टू, मनसा राम, अमर सिंह आदि ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ बार-बार अन्याय हो रहा है। बलद्वाड़ा अस्पताल में कई सालों से स्टाफ ही पूरा नहीं हो पाया है। यहां पर आने के बाद लोगों को एहसास होता है कि यहां पर आकर उन्होंने समय बर्बाद ही कर दिया।
विज्ञापन


16 डाक्टरों के पद चल रहे रिक्त
हटली क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में 16 डाक्टरों के पद रिक्त चले हुए हैं। वहीं इन केंद्रों में छह डाक्टर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बलद्वाड़ा के तहत 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक एफआरयू है। एफआरयू बलद्वाड़ा में इस समय डाक्टरों के 5 पद स्वीकृत हैं लेकिन, यहां पर मात्र दो ही डाक्टर सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र समैला में दो डाक्टरों के पदों में से दोनों ही खाली चल रहे हैं। भद्रवाड़ में एक पद स्वीकृत है, यह खाली चल रहा है। जमणी में दोनों पद खाली, चंदैश व थौना में भी पद खाली हैं।
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा स्टाफ : बीएमओ
बलद्वाड़ा अस्पताल के कार्यवाहक बीएमओ पन्ना लाल वर्मा ने कहा कि विभाग और सरकार को कई बार यहां पर स्टाफ की कमी के बारे में अवगत करवाया गया है। शीघ्र ही डाक्टरों के कमी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनते ही मिलेगी सुविधाएं : पवन ठाकुर
क्षेत्र में चल रही डाक्टरों की कमी के बारे में कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें जीत दिलाई तो वह क्षेत्र के हर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।


कांग्रेस जिम्मेदार : रूपलाल
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपलाल रतन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। डाक्टरों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही लोगों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed