{"_id":"59f33eda4f1c1bc1678b7c60","slug":"161509113562-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में मिष्ठी और इशांत दौड़े सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में मिष्ठी और इशांत दौड़े सबसे तेज
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
kkkk
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। कनैड स्थित विश्व भारती मॉडल स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को पंचायत प्रधान रीता देवी तथा उपप्रधान भूपेंद्र वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य खेमचंद ठाकुर ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पंचायत प्रधान रीता देवी और उपप्रधान भूपेंद्र वालिया ने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन चौथी कक्षा तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एलकेजी की छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में मिष्ठी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय तथा जाहनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्र वर्ग में इशांत ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और रिषभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। यूकेजी की छात्राओं के लिए आयोजित लेमन रेस में अनामिका ने प्रथम और ओमिशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। यूकेजी के छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में समर्थ प्रथम, आदित्य द्वितीय जबकि शिवांश और अर्नव ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहली कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित दो सौ मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में फैजान प्रथम, मोहम्मद अनस द्वितीय और अक्षित वालिया और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में अक्शा नूर ने प्रथम, नादानी ने द्वितीय और सुहाना खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी कक्षा के लिए आयोजित 400 मीटर दौड़ मेें छात्रा वर्ग में इशिता ने प्रथम, शब्बा याकूब ने द्वितीय तथा शानवी ने तीसरा स्थान और छात्र वर्ग में शौर्य ने प्रथम, रौनित ने दूसरा और आबिद ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा में छात्र वर्ग में मोहित ने प्रथम, विनय ने द्वितीय तथा स्पर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि छात्राओं में अनामिका ने प्रथम, सुनिधि ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित आठ सौ मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में दक्ष ने प्रथम, अंश ने दूसरा और मृदुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अदिति ने प्रथम, अनामिका ने दूसरा व शिवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पंचायत प्रधान रीता देवी व उपप्रधान भूपेंद्र वालिया ने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन