फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   15,654 quintals of seeds sent to 60 agricultural sales centers, along with wheat, seeds of barley, berseem, rye grass, pea and onion are also available.

Mandi News: 60 कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा 15,654 क्विंटल बीज, गेहूं के साथ जौ, बरसीम, राई ग्रास, मटर और प्याज का बीज भी उपलब्ध

Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
15,654 quintals of seeds sent to 60 agricultural sales centers, along with wheat, seeds of barley, berseem, rye grass, pea and onion are also available.
करसोग (मंडी)। जिला मंडी में किसान इस बार रबी की फसलों की समय पर बुआई कर सकेंगे। इसके लिए जिले के सभी कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में गेहूं सहित बरसीम, राई ग्रास, मटर और प्याज का बीज उपलब्ध है। कृषि विभाग ने खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी 60 विक्रय केंद्रों के लिए पहले ही 15,654 क्विंटल बीज भेज दिया हैं, ताकि किसान बारिश होते ही समय पर बुआई का कार्य शुरू कर सके।
विज्ञापन

रबी सीजन में जिलेभर में गेहूं सबसे अधिक ली जाने वाली फसल है। ऐसे में कृषि विभाग के सभी विक्रय केंद्रों के लिए 13,500 क्विंटल बीज भेजा है। इसी तरह से विक्रय केंद्रों में चारा का 1,687 क्विंटल, मटर का 425 क्विंटल, जौ का 40 क्विंटल और प्याज का 2.67 क्विंटल बीज उपलब्ध है। जिलेभर में किसान कृषि विभाग के संबंधित विक्रय केंद्रों में जरूरत के हिसाब से बाजार से सस्ते दामों पर बीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक फील्ड से प्राप्त हुई मांग के अनुसार ही विक्रय केंद्रों को बीज भेजा गया हैं। वहीं इस बार अक्तूबर में बारिश होने के साथ ही किसानों ने बुआई के लिए खेत तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। रबी सीजन में अक्तूबर से नवंबर तक गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए बुआई की जाती है। इसको देखते हुए सभी विक्रय केंद्रों में बीज उपलब्ध करवा दिया गया है। कृषि विभाग ने रबी सीजन में दिए जाने वाले बीजों का मूल्य निर्धारित किया है। किसानों को सब्सिडी पर सस्ता बीज दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे भाव
गेहूं प्रमाणित बीज 21 रुपये किलो और गेहूं आधार बीज का मूल्य 23 रुपये तय किया गया है। इसी तरह से जौ 30 रुपये, बरसीम 97 रुपये, जई 35 रुपये, राई ग्रास 180 रुपये, मटर 90 रुपये और प्याज का बीज 520 रुपये किलो में उपलब्ध है।

विभाग के सभी विक्रय केंद्रों में बीज उपलब्ध है। रबी सीजन में किसान समय पर बुआई कर सके, इसके लिए डिमांड के मुताबिक पहले ही सभी विक्रय केंद्रों में बीज भेज दिया गया था।
राजेश डोगरा, उपनिदेशक, कृषि विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed