{"_id":"5d1f84c28ebc3e3c9f6bb17c","slug":"156234666517-mandi-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के रांगड़ में तीन भाइयों को लगा करंट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर के रांगड़ में तीन भाइयों को लगा करंट, एक की मौत
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत खनौड़ के रांगड़ गांव में खेतों में धान की बिजाई कर रहे तीन भाइयों को करंट लग गया। इस कारण बीएसएफ में तैनात सुरेंद्र कुमार (37) की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पेश आया। खेतों के पास ही बिजली लाइन गुजर रही है। अब करंट कैसे आया इसका पता नहीं चल पाया है।
शुक्रवार को सुरेंद्र कुमार पुत्र संत राम अपने चचेरे भाइयों राकेश पुत्र हेम सिंह और योगराज पुत्र परमानंद के साथ खेतों में पावर टिलर से धान की बिजाई कर रहा था। इस दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। इसमें सुरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सुरेंद्र कुमार को एंबुलेंस में तुरंत धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र कुमार बीएसएफ में तैनात था और आजकल कोलकाता में सेवाएं दे रहा था। वह आजकल खेती के कार्य के लिए घर आया था।
वह अपने पीछे दो जुड़वां बच्चे, पत्नी और माता को छोड़ गया है। थाना प्रभारी सूरम सिंह का कहना है कि प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान लिए गए हैं। मौके पर जाकर छानबीन की जाएगी। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर ही करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार धर्मपुर ब्रह्मदत्त शर्मा ने भी धर्मपुर अस्पताल आकर परिजनों को 10000 रुपये फौरी राहत प्रदान की है। बीएसएफ जवान की मौत होने पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री रजत ठाकुर सियोह पंचायत की प्रधान शीला देवी, कांग्रेस नेता चंद्र शेखर गहरा शोक जताया है।
000