फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंगल में भड़की आग से स्कूटी और बाइक राख

जंगल में भड़की आग से स्कूटी और बाइक राख

Wed, 29 May 2019 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
जंगल में भड़की आग से स्कूटी और बाइक राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। नाचन वन मंडल के तहत पठान के जंगल में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग भड़कने से सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गई। आग इतनी विकराल हो गई कि पठान गांव भी जलने से बाल-बाल बचा। पठान गांव के नंद किशोर पुत्र शिविया ने अपनी बाइक और स्कूटी को घर से थोड़ा दूर सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। जंगल में अचानक लगी आग से कुछ ही समय में दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। यहां के सभी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहनों को नहीं बचाया जा सका।

डीएफओ टीआर धीमान ने वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने आग को काबू करने के लिए ग्रामीणों के साथ सहयोग किया। आग की इस घटना से करोड़ों की संपत्ति स्वाह हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दे दी है। क्षेत्र में गर्मी के मौसम में आग की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed