{"_id":"5ceeb92abdec22077c35721e","slug":"155914889016-mandi-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोभी के दाम गिरने से कमरुघाटी के किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोभी के दाम गिरने से कमरुघाटी के किसान मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर (मंडी)। कमरुघाटी में गोभी के दामों में अचानक आई गिरावट से किसान मायूस हो गए हैं। एक सप्ताह में अचानक 10 से 15 रुपये की गिरावट से किसानों के चेहरे लटक गए हैं। गोभी के सीजन के शुरुआती दौर में 40 से 42 रुपये दाम के दौरान फसल तैयार कर चुके किसान चांदी कूट चुके हैं। लेकिन, जिन किसानों की गोभी की फसल देर से निकली है उनके समय में 40 से सीधे दाम गिरकर 25 रुपये पहुंच गए हैं।
आजकल कमरुघाटी की चच्योट, किलिंग, छमयार, शिल्हनु और गोहर ब्लॉक की कई पंचायतों में गोभी का भारी उत्पादन हुआ है। किसानों हेम सिंह, खीमा राम, डोले राम, जीतू, खेम चंद, लीला प्रकाश और अमर सिंह ने बताया कि गोभी के दाम गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों दीवान चंद, हेम सिंह, अजय और देवराज ने बताया कि एक सप्ताह में गोभी के 10 से 15 रुपये दाम गिरे हैं, जिससे किसानों में निराशा है। क्षेत्र में आजकल बेमौसमी गोभी का सीजन यौवन पर है। क्षेत्र की गोभी पंजाब की मंडियों में निर्यात हो रही है। हर साल कमरुघाटी के किसान गोभी का लाखों का कारोबार करते हैं लेकिन इस बार दाम गिरने से किसानों में निराशा है।