फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थ्रेशिंग के दौरान निकली चिंगारी से जली गेहूं

थ्रेशिंग के दौरान निकली चिंगारी से जली गेहूं

Wed, 15 May 2019 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
थ्रेशिंग के दौरान निकली चिंगारी से जली गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के समीप झलवाण गांव में थ्रेसिंग के दौरान चिंगारी निकलने से गेहूं की फसल में आग भड़क गई और इससे एक परिवार की आठ क्विंटल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके साथ ही यह आग साथ लगते मकान में भी जा पहुंची, जिससे करीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग से मकान की खिड़की, दरवाजे और अंदर मौजूद कीमती सामान राख के ढेर में तबदील हो गया है। दोनों ही परिवारों ने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो साथ लगते तीन अन्य मकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार गांव में गेहूं की थ्रेशिंग की जा रही थी कि इसी दौरान थ्रेशर से निकली चिंगारी से झलवाण निवासी मनोहर लाल की गेेहूं में आग लग गई और फसल जलकर राख हो गई है। वहीं, आग की लपटें स्थानीय निवासी यादविंद्र के मकान में लग गई और इससे मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने में गांव के यशपाल, पूनम, प्रीतिपाल, चंद्रकांता, भरत, धर्मचंद, नागू, जुल्मी आदि ने अहम भूमिका निभाई। आग की घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमित मैहरा ने संबंधित पटवारी और कानूनगो को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में जल्द प्रेषित करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय पटवारी ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को नियमों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed