फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सम्मेलन में आने वाले वाहनों को शहर से बाहर ही मिलेगी पार्किंग

सम्मेलन में आने वाले वाहनों को शहर से बाहर ही मिलेगी पार्किंग

Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में आने वाले वाहनों को शहर से बाहर ही मिलेगी पार्किंग
मंडी। पड्डल मैदान में बुधवार को होने वाले भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए शहर की यातायात व्यवस्था को बदला गया है। शहरी क्षेत्र में सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करने पर प्रतिबंध रहेगा। अवहेलना करने वालों के वाहन क्रेन से उठाकर जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही रैली के लिए आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उनके लिए शहर से बाहर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। शहरभर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी। करीब सात सौ पुलिस जवान चप्पे चप्पे पर पहरा देंगे। मंडी पुलिस ने मंगलवार शाम को पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए टैफिक रूट जारी किया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से समय पर सम्मेलन स्थल में सीटें ग्रहण करने की अपील की है। साथ ही बैग, पानी की बोतलें, सिक्के और किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ साथ न लाने की अपील की है। खासकर महिलाओं से बड़े बैग न लाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

...
सुंदरनगर से आने वाले वाहन
सुंदरनगर से रैली के लिए आने वाले वाहन पुलघराट क्रॉस करके कार्यकर्ताओं को ड्राप करेंगे और वाहन सब्जी मंडी रोड पर पार्क होंगे। ट्रैफिक रूट सब्जी मंडी-चंडयाल चौक से चक्कर तक रहेगा। रैली के बाद सब्जी मंडी मार्ग तक पार्क वाहन पुलघराट में कार्यकर्ताओं को वापस लेने जाने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

.....
कुल्लू और जोगिंद्रनगर से आने वाले वाहन
कुल्लू से रैली के लिए आने वाले वाहन भ्यूली ब्रिज में रुकेंगे और कार्यकर्ताओं को उतारेंगे। बसें और अन्य वाहन बिंद्राबणी-कावारी-पंडोह मार्ग पर पार्क होंगे। जोगिंद्रनगर से आने वाले वाहन भी भ्यूली में रोक दिए जाएंगे। आगंतुकों को भ्यूली ब्रिज पर छोड़ा जाएगा। उसके बाद सभी रैली व्हीकल जोगिंद्रनगर-खलियार मार्ग पर पार्क होंगे। ....
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर और रिवालसर
रैली में धर्मपुर, कोटली और रिवालसर से आने वाहन तलयाहड़ बाईपास और पुलघराट तक आने दिया जाएगा। लाइट व्हीकल चीफ जेल रोड के पास चीफ इंजीनियर आफिस के बाहर पार्क होंगे। आफिस के साथ ओपन जगह पर भी व्हीकल को पार्क करने की सुविधा होगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed