फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कबड्डी में कमांद, बथेरी बने विजेता

कबड्डी में कमांद, बथेरी बने विजेता

Sun, 09 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में कमांद, बथेरी बने विजेता
कटौला (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के रावमापा कटौला में 24वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कटौला के छह जोन के 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें छात्र वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में कमांद प्रथम, टिहरी द्वितीय रहा। कबड्डी छात्रा वर्ग में बथेरी प्रथम, देउरी द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो छात्र वर्ग में देउरी प्रथम, शिवाबदार द्वितीय और खो-खो बालिका वर्ग में शिवाबदार प्रथम, देउरी द्वितीय स्थान पर रहा। वालीबॉल छात्र वर्ग में कमांद प्रथम, कटौला द्वितीय जबकि बैडमिंटन छात्र वर्ग में कटौला प्रथम, बथेरी द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग में टिहरी प्रथम, कटौला द्वितीय, एथलेटिक बाल वर्ग में बथेरी प्रथम, देउरी द्वितीय, एथलेटिक्स बालिका वर्ग में कटौला प्रथम, बथेरी द्वितीय और एकांकी तथा लोकनृत्य में देउरी स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। बाल वर्ग सर्वश्रेष्ठ एथलीट चेतन ठाकुर कमांद, बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट कुमारी सोनिका कटौला रहीं। ओवरऑल बेस्ट का खिताब कटौला तथा देवरी जोन को संयुक्त रूप से दिया गया। इसके अतिरिक्त विधायक जवाहर ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत टिहरी, कटौला, सेगली, बथेरी, नवलाय और कमांद के 89 बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में इस योजना के अंतर्गत अब तक 533 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed