फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जयराम के गृहक्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़ी सीएम के नाम की शिलान्यास पट्टिका

जयराम के गृहक्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़ी सीएम के नाम की शिलान्यास पट्टिका

Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जयराम के गृहक्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़ी सीएम के नाम की शिलान्यास पट्टिका
बालीचौकी (मंडी)। पुलिस की चौकसी को चुनौती देते हुए कुछ शरारती तत्वों ने सीएम जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के बालीचौकी में सीएम के नाम ही उद्घाटन पट्टिका को तोड़ डाला है। पंचायत प्रधान ने पट्टिका के टूटे होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना से बालीचौकी में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने रोष जताते हुए पुलिस से नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि बालीचौकी में पिछले माह की 9 तारीख को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेशम उद्यमिता विकास व नवोन्मेष केंद्र बालीचौकी के भवन का शिलान्यास किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब शिलान्यास स्थल से लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो इस दौरान किसी की नजर टूटी हुई पट्टिका की तरफ गई। जिस पर स्थानीय पंचायत की प्रधान चंपा ठाकुर को सूचना दी गई। इस दौरान पंचायत प्रधान ने टूटी हुई शिलान्यास पट्टिका की सूचना पुलिस को दी। भाजपा से जुड़े कुछ लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। भाजपाइयों ने इस मामले में निष्पक्ष छानबीन की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बालीचौकी पुलिस चौकी प्रभारी श्याल लाल ने कहा कि रेशम विभाग द्वारा लगाई गई शिलान्यास पट्टिका को तोड़े जाने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की गई है, और घटना की छानबीन की जा रही है। इस घटना में शामिल लोग शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


3 करोड़ से बनना है भवन
गौरतलब है कि 3 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रेशम उद्यमिता विकास भवन का शिलान्यास 9 जून 2018 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा की उपस्थिति में किया था। शिलान्यास के 1 माह बाद शिलान्यास पट्टिका को तोड़े जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हालांकि, कयास यह लगाए जा रहे हैं कि यह कार्य नशेड़ियों का हो सकता है। बालीचौकी पुलिस चौकी में कार्यरत मुख्य आरक्षी भवदेव ने टीम सहित घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed