{"_id":"5b2e48874f1c1b214d8b8076","slug":"151529759879-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से घबराई महिला खेत में बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से घबराई महिला खेत में बेहोश
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। गोड़ा में खेतों में काम कर रही महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। घबराई महिला मौके पर बेहोश हो गई। इसी बीच ग्रामीण भी खेतों में पहुंच गए और बंदरों को वहां से भगाया। गनीमत रही कि महिला चोटिल नहीं हुई। इस हादसे के बाद ग्रामीण घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि अब फसलों को तबाह करने के साथ साथ बंदर लोगों पर खेतों में हमला बोलने लगे हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों में हेमराज, ओम प्रकाश, धर्मचंद, बाबूराम, रजनी देवी, रीता देवी, राजकुमार, सुंदर लाल, रिड़कू राम, भगतराम, रामलाल और दिनेश कुमार का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। किसानों की पैदावार को नष्ट करके उनकी मेहनत पर बंदर पानी फेर रहे हैं। जबकि कई बार ग्रामीणों पर बंदर हमला बोलकर चोटिल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बह, गागल, गौड़ा आदि क्षेत्रों में भी बंदरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। बंदरों के ग्रामीणों पर हो रहे हमले किसी बड़े हादसे का सबब भी बन सकते हैं। उधर, बेहोश महिला हेमलता देवी पत्नी हेमराज अब ठीक है। लेकिन, गांव में बंदरों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पंचायत प्रधान तारा चंद वर्मा ने कहा कि बंदरों की समस्या से निजात दिलवाने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई जाएगी।