{"_id":"5b2121f94f1c1bb0318b6995","slug":"151528898041-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट और टीजीटी की परीक्षा एक ही दिन होने से अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट और टीजीटी की परीक्षा एक ही दिन होने से अभ्यर्थी परेशान
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मंडी। नेट और टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल की परीक्षा एक ही दिन होने से सूबे के हजारों अभ्यर्थी असमंजस में है। दरअसल दोनों परीक्षाएं आठ जुलाई को एक साथ हैं। जिस कारण अभ्यर्थी परेशान हैं। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल की परीक्षा आठ जुलाई को तय की है। हालांकि, इससे पूर्व ही करीब छह माह पहले नेट की परीक्षा आठ जुलाई को तय की गई थी। अभ्यर्थी टीजीटी की परीक्षा की तिथि को बदलने की मांग उठा रहे हैं। ताकि, वह दोनों परीक्षाएं दे सकें। अभ्यर्थियों का तर्क है कि जब आठ जुलाई को नेट की परीक्षा पहले से ही तय थी तो कर्मचारी चयन आयोग ने किस आधार पर आठ जुलाई को टीजीटी की परीक्षा रख दी। आयोग की इस कोताही से कई अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है।
अभ्यर्थियों में ओम प्रकाश शर्मा, कंचन, ललित, समीर, पल्लवी, पारूल, सोनिया, तमन्ना, मनमोहित, आत्माराम, पविता, किरण, शिल्पा, नीलम ने कहा कि उन्होंने दोनों परीक्षाओं के फार्म भरे हैं। अब दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने आयोग से परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है। ताकि, वह दोनों परीक्षाएं दे सकें। अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पहले भी आयोग के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक तिथि को नहीं बदला गया है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इससे उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है।