फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धनोटू में शराब के ठेके को लेकर बवाल, महिलाओं ने तोड़ा ठेका

धनोटू में शराब के ठेके को लेकर बवाल, महिलाओं ने तोड़ा ठेका

Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
धनोटू में शराब के ठेके को लेकर बवाल, महिलाओं ने तोड़ा ठेका
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के धनोटू में नहर किनारे बने ठेके का विरोध कर रही महिलाओं ने वीरवार को खूब बवाल काटा। नशाबंदी के समर्थन में ठेके को धनोटू से बाहर शिफ्ट करने की मांग को लेकर सुबह धरने पर बैठी महिलाएं दोपहर के समय अचानक उग्र हो उठीं। ठेके के अंदर रखी शराब को बाहर निकालना शुरू कर दिया। जब सेल्समैन ने विरोध जताया तो आरोप है कि महिलाओं ने सेल्समैन की ही पिटाई कर दी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही महिलाएं लाठी, झब्बल आदि लेकर पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई महिलाओं ने पुलिस की कोई न सुनी तथा पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेके का शेड तोड़ना शुरू कर दिया। तेजधार लोहे की रॉड हाथ में लेकर महिलाओं ने तीन तरफ से ठेके का शेड तोड़ दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। तहसीलदार उमेश शर्मा और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, उनकी भी महिलाओं ने एक न सुनी और अपना विरोध जारी रखते हुए ठेके में रखी अलमारियां भी बाहर सड़क पर रख दीं। गुस्साई महिलाएं ठेके को तोड़ती रहीं और पुलिस मूकदर्शक बनी हाथ पर हाथ धर देखती रही। वहीं महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर ठेका दोबारा खुला तो उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


जनभावनाओं की अनदेखी का यही अंजाम
महादेव पंचायत के उमंग महिला मंडल की प्रधान सुमित्रा देवी, शीतला महिला मंडल भरजवाणु की प्रधान सुनीता देवी, रमेश कुमार, संजय कुमार, दलीप चौधरी,ब्रहमदास चौहान, ओम प्रकाश, पार्वती देवी, पिंका चौधरी, आशा देवी, निशा देवी, संतोष कुमारी, हंसा देवी, सौजी देवी, मीना देवी, कृष्ण देवी, राज कुमारी और अमरावती सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि यहां पर ठेका खोलने का विरोध पिछले साल भी हुआ था। जिसके बाद प्रशासन और आबकारी विभाग ने अगले वित्त वर्ष में यहां पर ठेका न खोलने की बात कही थी। आरोप है कि प्रशासन व विभाग ने जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए फिर से यहां पर ठेका खोल दिया। जो स्थानीय महिलाओं और लोगों को रास नहीं आया। बुधवार को महिला मंडल की सदस्यों ने अतिरिक्त उपायुक्त मंडी को भी ठेका के विरोध में ज्ञापन सौंपा था। जिस पर कोई कार्रवाई न होने से भी महिलाओं में रोष व्याप्त था।
विज्ञापन


प्रशासन को देखना है : शैलजा
आबकारी और कराधान अधिकारी सुंदरनगर शैलजा कुमारी ने कहा कि धनोटू में नहर किनारे ठेका सरकार की नीति और मंजूरी के तहत ही खोला गया था। यहां पर ठेका आगे चलना है या नहीं यह अब प्रशासन को देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज होगी एफआईआर : एसएचओ
थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। ठेके में तोड़फोड़ और हुए नुकसान के लिए जो भी जिम्मेवार है उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed