{"_id":"5ace1af84f1c1b1d3d8b48a4","slug":"151523456760-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनौंण में ठेके के विरोध में उग्र हुई महिलाएं, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनौंण में ठेके के विरोध में उग्र हुई महिलाएं, नारेबाजी
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत बनौंण गांव में ठेका खुलने पर महिलाएं उग्र हो गई हैं। ठेके के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने ठेके के बाहर खड़े होकर विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठेका खुलने से पहले ही महिलाएं यहां पर विरोध जता चुकी हैं। लेकिन, विभाग ने विरोध के बावजूद यहां पर शराब ठेका खोल दिया। जिस पर महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने से हर रोज यहां पर शराबी और शरारती तत्वों का तांता लग जाएगा। जिससे महिलाओं को दिक्कतें पेश आएंगी। यहां पिछले कल ही यह ठेका खोला गया है। महिलाओं ने विभाग और प्रशासन को चेताया है कि यदि यहां से जल्द ही ठेके को शिफ्ट न किया गया तो उन्हें आंदोलन करने पर विवश होना होगा।
महिला मंडल प्रधान नीलम कुमारी, उपप्रधान जुलमा देवी, सचिव रिनू देवी, कोषाध्यक्ष धारा देवी सहित सुमना देवी, सरिता देवी, ममता देवी, आशा देवी, वीना देवी, मीना देवी, रानी देवी, सपना देवी, सुनिता देवी ने बनौंण गांव में खुले ठेके को तुरंत बंद करने का सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस ठेके को बनौंण गांव में नहीं चलने देंगी। इस बारे में जल्द ही एसडीएम जोगिंद्रनगर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ठेका खुलने से यहां की जनता और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।