फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने की मांग

5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने की मांग

Tue, 13 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने की मांग
मंडी। हिम-आंचल पेंशनर संघ चच्योट इकाई की मासिक बैठक तांदी-सरोआ में मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान रणजीत सिंह ने की। इस दौरान प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष लक्ष्मी आर्य और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर नाथ शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला प्रधान लालमन शर्मा ने बताया कि बैठक में संघ की विभिन्न गतिविधियों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्यांज-सरोआ सब यूनिट का गठन किया गया। जिसमें धर्मचंद ठाकुर को प्रधान, चंद्रमणि को महासचिव चना गया। वहीं पूर्व महासचिव मिलखी राम के अनेक बैठकों में अनुपस्थित रहने पर मस्तराम को खंड महासचिव चुना गया। बैठक में सरकार से पेंशनर भवन बनाने के लिए भूमि प्रदान करने की मांग करते हुए प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और जनवरी 2016 से 8 प्रतिशत अंतरिम राहत दिए जाने पर सरकार का आभार जताया। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बिल के निपटारे में पर्याप्त बजट मुहैया करवाने और 5,10,15 प्रतिशत पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान चंद्रमणि, धर्म सिंह, माया राम, दमयंती ठाकुर, दुर्गादास, जिला उप प्रधान लालमन त्यागी, हरिया राम, दास राम, नाग राम, कांशी राम, बली राम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेम चंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed