{"_id":"5a5cd92f4f1c1b8e268b48b7","slug":"151516034351-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले आठ माह से नहीं मिली पेंशन, परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले आठ माह से नहीं मिली पेंशन, परेशान
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
200 रुपये का नोट
- फोटो : RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जंजैहली (मंडी)। एक ओर हिमाचल सरकार जहां वृद्धों को हर सुविधा देने की बात करती है, वहीं सिराज की छतरी पंचायत में करीब 380 बुजुर्ग पेंशन के लिए ठोकरें खाने को मजबूूर हैं। इन बुजुर्गों को करीब आठ माह से पेंशन नहीं मिल रही है। अगर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही ऐसा हाल है तो अन्य क्षेत्रों में क्या हाल हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी के 380 वृद्धों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन पिछले 8 माह से नहीं मिल पाई है। इसके लिए छतरी के वृद्ध हर तीसरे दिन डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ रहा है। विभाग नेटवर्क नहीं होने का बहाना लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। छतरी के वृद्धों सूरतू देवी, बिश्न दास, फूलू देवी, कला बंतू, परसराम, पूर्ण चंद, माठू राम आदि ने बताया कि वह स्थानीय डाकघर में पिछले आठ माह से पेंशन पाने के लिए लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात नहीं सुन रहा है। तहसील कल्याण अधिकारी शिवाली ठाकुर ने कहा कि हमने डाकघर के पेंशन धारकों को जारी कर दी है। कुछ खातों में पेंशन के लिए कुछ इंतजार करने को कहा गया है। जल्द सभी की पेंशन आ जाएगी। उधर, एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, जल्द इसके बारे में डाकघर के अधिकारियों से पूछा गया है।