{"_id":"5a1d6be04f1c1b60678be0e0","slug":"151511877600-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचन में करोड़ों से बनेंगी 8 सड़कें और 2 पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचन में करोड़ों से बनेंगी 8 सड़कें और 2 पुल
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चैलचौक (मंडी)। नाचन विस क्षेत्र में नाबार्ड के तहत करोड़ों से बनने वाली 8 सड़कों और 2 पुलों को लोनिवि ने मंजूरी के लिए नाबार्ड को भेज दिया है। महकमे ने नाबार्ड से बनने वाली 8 सड़कों और 2 पुलों की डीपीआर तैयार कर दी है। इनकी मंजूरी मिलने के बाद इनका निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। सड़कों में 3 करोड़ 60 लाख रुपये से बनने वाली बाढू संजाला देव कमरूनाग वाया झौर, बासा स्पलेड न्योरी सड़क और पगलांद खड्ड पर पुल, लोट मुराल सुराल सड़क, बागा से सेगली वाया बडाल सुराल सड़क, 552.90 लाख से बनने वाली जहल बुखरास सड़क, 246.06 लाख से बनने वाली राख गलू जनयाणी सड़क, 737.09 लाख से बनने वाली भलोठी सरयाच सड़क, 1120.23 लाख से बनने वाली शाला से जबाल देव कमरूनाग सड़क, 59.69 लाख से बनने वाला नछेत पुल और 167.18 लाख से बनने वाला डोल पुल शामिल है। लोनिवि के गोहर स्थित सहायक अभियंता विश्वजीत राणा ने बताया कि उपरोक्त सड़कों के लिए विभाग मंजूरी के लिए कोशिश कर रहा है, जिनकी स्वीकृति पहुंचने के बाद नाचन में इन करोड़ों की सड़कों को चकाचक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में दो पुल भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें भी मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
सहायक अभियंता, लोनिवि गोहर विश्वजीत राणा ने बताया कि विभाग ने 8 सड़कों और दो पुलों की डीपीआर तैयार करके इन्हें नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही करोड़ों रुपये से बनने वाली सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।